गागलहेड़ी। आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुविधाजनक बनाने के लिए गागलहेड़ी क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भगवानपुर रोड स्थित कांवड़ यात्रा मार्ग पर जिला पंचायत की ओर से पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए बिजली की बल्लियां लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं, यात्रा मार्ग पर स्थित तालाबों की बैरिकेडिंग और सफाई अभियान भी युद्धस्तर पर जारी है। ग्राम मक्काबांस और गागलहेड़ी में यात्रा मार्ग के किनारे स्थित तालाबों की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग कराई जा रही है, ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही सड़क किनारे जमा कूड़े के ढेरों को हटाकर मार्ग की साफ-सफाई भी कराई जा रही है।read more:https://worldtrustednews.in/four-new-expressway-projects-approved-further-strengthening-uttar-pradeshs-expressway-network/ उधर कैलाशपुर स्थित देहरादून रोड के शिव मंदिर में कांवड़ सेवा शिविर की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पंचायत सचिव अजय कुमार सिंह स्वयं कांवड़ यात्रा मार्ग, मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। वहीं, पंचायत सचिव अलवर सिंह भी यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी कार्यों की नियमित निगरानी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते की जा रही ये तैयारियां कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।