पुलिसकर्मियों ने गुम हुई 10 हजार रुपये की नगदी मालिक को लौटाई, चहुंओर प्रशंसा

नकुड़ (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बार फिर ईमानदारी और मानवता की मिसाल पेश की है। सीओ पेशी कार्यालय में तैनात तीन पुलिसकर्मियों ने तहसील परिसर में मिली 10 हजार रुपये की गड्डी उसके असली मालिक को सकुशल लौटाकर लोगों का दिल जीत लिया। इस सराहनीय कार्य पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) पवन कुमार ने तीनों पुलिसकर्मियों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। जानकारी के अनुसार ग्राम माधोपुर सालियर निवासी शिक्षक रविंद्र कुमार तीन दिन पहले तहसील में बैनामा कराने आए थे। इसी दौरान उनके 10 हजार रुपये की नोटों की गड्डी कहीं गिर गई। उधर, खाना खाने जा रहे सीओ पेशी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी रजत राणा, प्रदीप कुमार और भारत शर्मा को तहसील परिसर में यह गड्डी मिली।read more:https://pahaltoday.com/gujarat-prepares-for-centenary-commonwealth-games-donald-rukare-leads-team-to-visit/ तीनों पुलिसकर्मियों ने धनराशि को सुरक्षित अपने पास रख लिया और सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से उसके वास्तविक मालिक की तलाश शुरू की। प्रयास सफल होने पर शनिवार को रविंद्र कुमार सीओ कार्यालय पहुंचे, जहां सीओ पवन कुमार की मौजूदगी में उन्हें पूरे 10 हजार रुपये वापस सौंप दिए गए। अपनी खोई हुई धनराशि वापस मिलने पर रविंद्र कुमार ने पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया और उनकी ईमानदारी की खुले दिल से सराहना की। वहीं, क्षेत्र में भी तीनों पुलिसकर्मियों के इस सराहनीय कार्य की चर्चा हो रही है। लोगों ने कहा कि ऐसे उदाहरण पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *