रसौली ग्राम पंचायत में गंदगी का अंबार, ग्रामीणों में रोष

बाराबंकी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वच्छता अभियान को लेकर भले ही जागरूक हो, लेकिन इस अभियान में जुड़े कुछ अधिकारी व कर्मचारी इसे पलीता लगाने में कोई कसर नही छोड़ रहे। जिसका सीधा सा उदाहरण नवाबगंज तहसील के विकासखंड क्षेत्र मसौली की ग्राम पंचायत रसौली में देखने को मिल रहा है जहां जगह-जगह सड़कों पर गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। इस और ना तो पंचायत सेक्रेटरी मॉनिटरिंग करने आते है और ना हीं ग्राम प्रधान के द्वारा ग्रामवासियों की समस्या पर ध्यान दिया जाता है सभी जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी पंचायत को लेकर पूरी तरह से लापरवाह नजर आ रहे हैं। बता दें कि स्वच्छ भारत अभियान पर केंद्र सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अगर देखा जाए तो स्वच्छता अभियान को लेकर अधिकारी कर्मचारी पूरी तरह लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसा ही मामला विकासखंड क्षेत्र मसौली की ग्राम पंचायत रसौली का है जहां पर गुड्डू समोसा के सामने भारी मात्रा में गंदगी जमा होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। यही नहीं सड़क किनारे फैले कूड़े के ढेर और दुर्गंध के कारण राहगीरों, दुकानदारों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।read more:https://pahaltoday.com/former-mlc-presented-a-bicycle-to-meritorious-student-anshika-yadav/ स्थानीय लोगों का आरोप है कि काफी समय से इस क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई नहीं कराई गई है। नालियों की सफाई न होने और कूड़ा समय पर न उठाए जाने के कारण गंदगी लगातार बढ़ रही है। स्थिति यह है कि सड़क के किनारे कूड़े का अंबार लग गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। दुकानदारों का कहना है कि गंदगी के कारण ग्राहकों को भी असुविधा होती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और ग्राम पंचायत प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, क्योंकि नालियों का गंदा पानी सड़क पर भर जाता है। ग्रामीण शुभम, राम मनोरथ, उमाशंकर और विवेक ने बताया कि खुले में पड़े कूड़े पर आवारा पशु घूमते रहते हैं, जिससे गंदगी सड़क तक फैल जाती है। इसके साथ ही मच्छरों और मक्खियों की संख्या बढ़ने से बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने जल्द से जल्द सफाई अभियान चलाकर कूड़ा हटाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वच्छता अभियान के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात बेहद खराब हैं। यदि समय रहते सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *