डीआईजी सोमेन वर्मा ने फतेहपुर कोतवाली का किया निरीक्षण

बाराबंकी। अयोध्या मंडल के डीआईजी सोमेन वर्मा ने रविवार देर शाम फतेहपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस व्यवस्था और अभिलेखों के रखरखाव की गहन समीक्षा की। डीआईजी के पहुंचने से पुलिस महकमे में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान, डीआईजी ने कोतवाली परिसर में रखे विभिन्न रजिस्टरों और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। इनमें ग्राम प्रहरी रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, रजिस्टर नंबर आठ, महिला अपराध संबंधी रजिस्टर, जनसूचना रजिस्टर, शस्त्र रजिस्टर, मुकदमा पंजीयन रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मीडिया सेल, साइबर हिस्ट्रीशीटर एवं गुंडा रजिस्टर शामिल थे। उन्होंने अभिलेखों के अद्यतन रखरखाव, प्रविष्टियों की शुद्धता और दस्तावेजों के व्यवस्थित संधारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। डीआईजी ने लंबित विवेचनाओं की भी समीक्षा की और संबंधित विवेचकों से प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली।read more:https://pahaltoday.com/today-bjp-state-president-pankaj-chaudhary-will-interact-with-the-workers/उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित मामलों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके। साथ ही, अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और संवेदनशील मामलों में सतर्कता बरतने पर भी जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान हेड दीवान नवीन, एसआई आलोक राजावत, रवि यादव, सौरभ कुशवाहा, विजय बहादुर, एसआई सुचिता शाहू, सुषमा, विवेक कुमार और नरेंद्र यादव समेत कई कर्मचारियों के कार्यों में कमियां पाई गईं। डीआईजी ने संबंधित कर्मचारियों को अभिलेखों को अद्यतन रखने और कार्य प्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधीक्षक को भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने और लापरवाह कर्मियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। डीआईजी ने शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने और थाने में आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली पारदर्शी और जनहितकारी होनी चाहिए, जिससे आमजन में विश्वास मजबूत हो सके। डीआईजी सोमेन वर्मा ने स्पष्ट किया कि थाना स्तर पर रिकॉर्ड व्यवस्था, शिकायत निस्तारण और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, क्षेत्राधिकारी जगत राम कनौजिया, कोतवाल अमित प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *