छुटमलपुर में गुंजा देशभक्ति का जय घोष, निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

छुटमलपुर (सहारनपुर)। भाजपा मंडल छुटमलपुर के तत्वावधान में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य मेलाराम पंवार, लोकप्रिय पूर्व विधायक नरेश सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, साहब सिंह पुंडीर आदि रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से राष्ट्रहित में एकजुट होकर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल बना रहा और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण गूंजायमान हो उठा।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/इस दौरान तिरंगा यात्रा मे प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर नंबर 2 की भारत माता की झांकी नगर में आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस अवसर पर मुख्य रूप से अमित सेन ,डॉ देवेंद्र सैनी,मंजू शर्मा एडवोकेट,आदित्य राणा, नीरज जैन, मुल्कीराज सैनी, चैधरी राजवीर सिंह, अंकित वर्मा,  श्रीकांत कोरी, बॉबी कर्नवाल, ओम प्रकाश सैनी, संजय राणा, विनोद राणा, विकास गुप्ता, प्रवेश कंबोज, राजेश राणा एडवोकेट, मांगेराम शर्मा, राज कुमार बत्रा, सचिन, ममता शर्मा, प्रियंका,  अंकुर सैनी, रजत राणा, कमला देवी, अंजलि आर्य, उषा राठौर, रेनू सैनी, रेनू काम्बोज,  बाबूराम राठौर, यशपाल प्रजापति, विजय राणा, मोनी कंबोज, अमित चैधरी, उधम सिंह चैहान, प्रवीण सैनी नितिन सेन, रविंदर धीमान धर्मपाल सैनी, प्रधान त्तिलोक राठौर, बाघ सिंह तोमर, नाथीराम राणा प्रधान चरण सिंह राठौर,  राजकुमार, विकास राठौर भूपेंद्र शर्मा, बब्बू राठौर, योगेश धीमान, सोविन्दर काम्बोज  अनिल कुमार्, ऋषिपाल सैनी  आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *