मोदीनगर स्थित नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत व्याप्त

गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुरी शिवचौक के निकट नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु की। read more:https://khabarentertainment.in/asp-shubham-agarwal-reviewed-the-beat-police-personnel-at-the-police-office/गुरुवार को गोविंदपुरी क्षेत्र में उस समय दहशत का माहौल व्याप्त हो गया जब शिव चौक के पास नाले में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव पडा होने की सूचना स्थानीय लोगों को मिली।जिसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नाले से निकलवा कर अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।खबर लिखे जाने तक काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी।मृतक नाले में कैसे गिरा पुलिस इसकी जांच में जुटी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *