सिंभावली सुबह 11:00 बजे अपनी माता के साथ थाना सिंभावली पहुंचा सिंभावली पहुंचकर पुलिस को अपने साथ ही धोखाधड़ी की घटना के बारे में बताया पीड़ित परिवार ने तहरीर में लिखाप्रार्थी विनोद कुमार पुत्र स्व० धीरसिंह ग्राम लिसडी उर्फ़ भगवतीपुर थाना सिम्भावली जिला हापुड़ का निवासी है। प्रार्थी की शादी के लिये करीब तीन महीने पहले एक पंडित राकेश शास्त्री निवासी हल्द्वानी से सम्पर्क हुआ राकेश शास्त्री ने प्रार्थी की शादी अपनी तरफ से करवा देने की बात कही जिसमे पंडित राकेश शास्त्री ने प्रार्थी को बताया एक लकड़ी मेरी नजर में है लेकिन लड़की गरीब परिवार से है और तुमको लड़की के परिवार वालो को कुछ रुपया पैसा देना पड़ेगा और शादी भी तुमको मन्दिर ही करनी पड़ेगी क्योकि उसके माता पिता बहुत गरीब है इसलिये वे शादी करने में रुपया खर्च नहीं कर सकते है प्रार्थी पंडित राकेश शास्त्री की बातो में आ गया और दिनाक 14.08.2026 को प्रार्थी मेरी माता जयवीरी, मेरा भाई मनोज व तीन अन्य लोग पंडित राकेश शास्त्री के कहे अनुसार रामपुर एक शिव मंदिर में पहुंचे जहा पर पंडित राकेश शास्त्री ने मन्दिर में संकल्प करके मेरी शादी सीमा के साथ करवा दी थी।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/पंडित राकेश शास्त्री ने प्रार्थी से 1 लाख रूपये सीमा की माँ को दिलवा दिये थे और पंडित राकेश शास्त्री ने शादी करवाने के लिये 2100 रूपये लिये थे जिसके बाद प्रार्थी शादी करके सीमा को लेकर अपने घर ग्राम लिसडी आ गया था प्रार्थी ने सीमा को 5 चीजे एक जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी सेम्पिल, एक चांदी का हार, एक मंगलसुत्र सोने की पहनने के लिये दी थी सीमा दो दिन तक प्रार्थी के घर में आराम से रही लेकिन दिनाक 15.08.2026 की रात्रि में समय करीब 2 बजे सीमा प्रार्थी के घर से सारी सोने चांदी की चीजे लेकर फरार हो गयी है प्रार्थी ने आसपास सीमा को हर जगह खोजा लेकिन उसका कही कुछ पता नही चल सका है पंडित राकेश शास्त्री व सीमा व सीमा के परिवार वालो ने मिलकर प्रार्थी के साथी धोखा धड़ी करके शादी की और सीमा मेरे रूपये व सोने चांदी की चीजे लेकर फरार हो गयी जिस संबंध में सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने कहा पीड़ित का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ प्रार्थना पत्र की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।