*पलिया विधायक रोमी साहनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट, क्षेत्र के चार प्रमुख मुद्दे उठाए*

लखीमपुर खीरी। पलिया विधायक रोमी साहनी ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक ने पलिया विधानसभा क्षेत्र से जुड़े चार प्रमुख मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और उनके शीघ्र समाधान की मांग की।विधायक ने पलिया क्षेत्र में बच्चों और युवाओं के लिए स्टेडियम निर्माण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन बेहतर खेल सुविधाओं के अभाव में बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/स्टेडियम बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास और अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा।रोमी साहनी ने क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे भी मुख्यमंत्री के सामने रखे। मुख्यमंत्री ने विधायक की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुलाकात के बाद विधायक ने कहा कि पलिया क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वह लगातार प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *