*लखीमपुर – शहर में पार्कों से पहले जल निकासी की जरूरत*

जनपद लखीमपुर खीरी बारिश होते ही शहर के कई मोहल्ले और बाजार जलभराव से जूझने लगते हैं। शिव कॉलोनी, गंगोत्री नगर, पटेल नगर, मिश्राना चौराहा, खपरेल बाजार, सब्जी मंडी और थरवरनगंज समेत तमाम इलाकों में पानी भरने से आवागमन प्रभावित होता है और दुकानदारों व स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।मिश्राना चौराहा बीते तीन साल से खुदा पड़ा है, जहां बारिश में जलभराव के साथ जाम की समस्या भी गंभीर हो जाती है। ऐसे में पार्कों के निर्माण और सौंदर्यीकरण से ज्यादा जरूरत नालों-नालियों, सड़कों और जल निकासी जैसी मूलभूत समस्याओं के स्थायी समाधान की है। हर बारिश शहर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की तस्वीर सामने ला देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *