साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन में सोफिया इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

नागल। कस्बे के सोफिया इंटरनेशनल स्कूल, नागल के विद्यार्थियों ने साइंस ओलंपियाड फाऊंडेशन  द्वारा आयोजित इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड तथा इंटरनेशनल जनरल नॉलेज ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम अंतरराष्ट्रीय  स्तर पर गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों ने इंटरनेशनल रैंक, गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल के साथ-साथ कैश गिफ्ट वाउचर प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। विद्यालय की मेधावी छात्राएँ अतिक्षा त्यागी एवं खुशी त्यागी ने गणित तथा सामान्य ज्ञान, दोनों विषयों में इंटरनेशनल रैंक-1 प्राप्त कर अद्वितीय उपलब्धि हासिल की।इसी क्रम में अदम्या मलिक ने इंटरनेशनल रैंक-2 प्राप्त कर इंटरनेशनल सिल्वर मेडल एवं कैश गिफ्ट वाउचर हासिल किया। वाणी ने इंटरनेशनल रैंक-3 प्राप्त कर इंटरनेशनल ब्रॉन्ज मेडल एवं कैश गिफ्ट वाउचर प्राप्त किया, जबकि वेदांत वर्मा ने इंटरनेशनलध्जोनल रैंक-5 अर्जित कर सिल्वर मेडल एवं कैश गिफ्ट वाउचर अपने नाम किया।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/इसके अतिरिक्त वंश, आरव चैधरी, रूहानिका, पवित्रा, रियांश करनवाल, अद्विका चैधरी, आराध्या तायल, दर्पण, रिषिका, काव्या मानुषी, उजैफ, कार्तिक पाल, तनिष्का, विवान, अवनीत, इतिशा, शाद, स्वास्तिक, आरव एवं अली ने भी ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार अवस्थी तथा ओलंपियाड इंचार्ज उर्वशी रुहेला ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर कॉर्डिनेटर अर्पिता विजन, राजेश कुमार, केशव अग्रवाल, किरण, वैशाली,स्वाति, सुनीता, बंदना, निधि, शगुन, हेमा, पारुल, मीनाक्षी, गरिमा, रजनी, शिवानी, सोनिया, शिवांशु, उर्वशी, सतेंद्र, कीर्ति, पंकज , अजय, सौरभ, अभिषेक, दलजीत, ऋतु, स्वीटी, आदि सदस्य उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *