नागल। स्वामी दिव्यानंद तीर्थ मेमोरियल ट्रस्ट परिसर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह सामूहिक यज्ञ से किया गया। उसके बाद गुरु पूजन एवं गुरु जी की आरती उतारी गई। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग, ट्रस्ट के संरक्षक राजकुमार बंसल, अध्यक्ष राजेंद्र बंसल, महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य योगेश गुप्ता ने कार्यक्रम में आए वैश्य समाज नागल के अध्यक्ष अजय अग्रवाल समेत गण मान्य लोगों को रुद्राक्ष एवं तुलसी की माला पहनाकर आगंतुकों का स्वागत किया। बाद में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में पूर्ण राज्य मंत्री संजय गर्ग ने कहा नर सेवा ही नारायण सेवा है जिससे बढ़कर कोई अन्य पुण्य कर्म नहीं है।readmore:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/उन्होंने कहा कि अन्नदान को महादान भी कहा गया है। दान बहुत प्रकार से होता है, पूर्व काल में लोग धर्मशालाएं, मंदिर निर्माण, अस्पताल निर्माण, स्कूल का निर्माण, पंचायती रूप से एवं व्यक्तिगत रूप से करते थे यह भी बहुत बड़ा दान माना गया है, लेकिन इन सब में अन्नदान को सबसे ऊपर माना गया है। भंडारे में पूर्व मंत्री संजय गर्ग, राजेंद्र बंसल, राजकुमार बंसल, अजय अग्रवाल, मुकेश बंसल, नवीन बंसल उर्फ बिन्नी, राजीव त्यागी, बलवीर सिंह, अंकित कौशिक, रोहित गर्ग, आदेश त्यागी, ओमवीर त्यागी, सतीश बंसल आदि ने भंडारे का प्रसाद वितरित किया।