स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति का संदेश देने के लिए तहसील मे बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तिरंगा  रैली निकाली

जमानियां। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति का संदेश देने के लिए तहसील मे बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तिरंगा  रैली निकाली। तिरंगा यात्रा रैली का नेतृत्व जय प्रकाश और सचिव मुनेंद्र कुशवाहा के द्वारा निकाला गया। तिरंगा यात्रा रैली में एसडीएम सुश्री निधि और तहसीलदार राम नारायण वर्मा भी शामिल रहे। बताया जाता है। कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जय प्रकाश और सचिव मुनेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में सभी अधिवक्तागण शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान के तहत जन-जन तक देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाना। इस दौरान बार एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष एडवोकेट जय प्रकाश ने कहा कि  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए बार एसोसिएशन के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा रैली निकाली गईं। जिसमें भावना को बढ़ावा देने के लिए एसडीएम सुश्री निधि के साथ तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार शामिल होकर कदम से कदम बढ़ाते हुए आगे चलते रहे।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/ तिरंगा यात्रा की मुख्य विशेषताएँ एवं आयोजन का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान के तहत जन-जन तक राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुँचाना है। एसडीएम, तहसीलदार तथा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व वकीलों की भारी मौजूदगी रही। रैली का स्वरूप यह रहा कि हाथों में तिरंगा थामे और देशभक्ति के नारे लगाते हुए। सभी अधिवक्ता गण एवं तहसील प्रशासनिक अधिकारी गणों ने तिरंगा यात्रा रैली के साथ भ्रमण किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए बार एसोसिएशन संघ के द्वारा तहसील मुख्यालय तिरंगा यात्रा  रैली निकाली गईं। बार एसोसिएशन के वकील हाथों में तिरंगा थामकर शामिल हुए। देशभक्ति का संदेश देते हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा तथा लोगों को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। उक्त मौके पर फैसल होदा, हाजी इमरान नियाजी, सुरेंद्र प्रसाद, अक्षवर राय, बृजेश कुशवाहा, एनाम नियाजी, सुनील कुमार सहित आदि अधिवक्तागण शामिल रहे। फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *