मजदूर दिवस पर राणी सती दादी भक्त महिला मंडल ने किया श्रमिकों का सम्मान

सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्री राणी सती दादी भक्त महिला मंडल द्वारा श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया और उनके योगदान को सराहा गया। इस दौरान मंडल की ओर से श्रमिकों को गमछा, नाश्ते के डिब्बे एवं पानी की बोतलें वितरित की गईं। कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट अनीता थरड ने कहा कि मंडल केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भागीदारी निभाएगा। उन्होंने कहा कि श्रमिक राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं और उनका सम्मान करना समाज का कर्तव्य है।read more:https://pahaltoday.com/traders-met-the-dm-regarding-various-problems-and-submitted-a-memorandum/कार्यक्रम में महिला सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मीरा जालान, सचिव पूनम खेतान, शीला जैन, एकता केजरीवाल, बॉबी जालान, माला जालान, ऊषा जालान, सुशीला केडिया, रितु अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *