फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप

बहराइच l जिले के थाना जरवल क्षेत्र के हरचंदा गांव में एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतका की पहचान 22 वर्षीय रुही बेगम के रूप में हुई है, जिनका विवाह करीब दो वर्ष पूर्व रशीद नामक व्यक्ति के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि महिला का शव उसके ससुराल के घर में फंदे से लटकता मिला।read more:https://pahaltoday.com/the-consumer-commission-settled-the-matter-by-giving-a-cheque-of-rs-55040/घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि रुही बेगम को शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया या फिर उसके साथ कुछ अनहोनी हुई है।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *