आजमगढ़।बिलरियागंज थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलरियागंज में चल रहा है, जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अंडाखोर गांव निवासी युधिष्ठिर कुमार (28), पुत्र ओमप्रकाश, रविवार शाम रिश्तेदारी से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बिलरियागंज, जीयनपुर मार्ग स्थित विद्युत कॉलोनी के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि युधिष्ठिर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके शरीर से काफी रक्तस्राव होने लगा। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें सड़क से उठाया और परिजनों को सूचना दी।read more:https://pahaltoday.com/13479-rupees-refunded-to-the-account-of-the-victim-of-cyber-fraud/सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिलरियागंज में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों ने बताया कि घायल की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से बिलरियागंज थाने में लिखित तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।