बहराइच l जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र के मुस्लिमबाग इलाके में पुलिस ने किराए के कमरे में चल रहे अवैध गौ-मांस कारोबार का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से करीब 25 किलो संदिग्ध मांस बरामद हुआ था, जिसे जांच के लिए मथुरा भेजा गया। रिपोर्ट में मांस के गौ-मांस होने की पुष्टि हुई है। जांच में यह भी सामने आया कि मांस नेपाल से कटकर बहराइच लाया जा रहा था और यहां अवैध रूप से बेचा जा रहा था।read more:https://pahaltoday.com/star-hospital-is-proving-to-be-a-boon-for-poor-and-helpless-patients/गिरफ्तार आरोपियों में बहराइच निवासी 27 वर्षीय सितारा देवी उर्फ सुरगी और गोंडा निवासी 48 वर्षीय नौशाद अली शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 तथा गोवध अधिनियम की धारा 3/5/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।कार्रवाई के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।