बहराइच l जिले में दलित युवक की कथित पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भीम आर्मी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आंबेडकर पार्क पर एकत्रित हुए और वहां से जुलूस निकालकर पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।read more:https://pahaltoday.com/khalsa-srcc-and-ramjas-college-win-in-pspb-baba-deep-singh-basketball/बताया जा रहा है कि थाना खैरीघाट क्षेत्र के बेहड़ा गांव निवासी कुछ युवकों पर दलित युवक के साथ मारपीट का आरोप है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, रिश्खे (बैठने) को लेकर हुए विवाद में युवक को लाठी-डंडों से पीटा गया और उसके साथ जातिसूचक गालियां भी दी गईं। आरोप है कि मारपीट के दौरान युवक के अंडकोष पर गंभीर चोट पहुंचाई गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि घटना 26 जून 2026 की है, लेकिन थाने में कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई है। थाने के चक्कर काटने के बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज परिजन और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।इसी के विरोध में भारी संख्या में लोग आंबेडकर पार्क से SP कार्यालय पहुंचे और मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।