बहराइच l जिले में लंबे समय से लापता चल रहे पंचायत सहायकों पर अब कार्रवाई की तलवार लटक गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) चंद्र भान सिंह ने 77 पंचायत सहायकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।read more:https://pahaltoday.com/raja-singh-gave-five-tips-to-the-forest-dwellers-to-face-the-challenges/
जानकारी के अनुसार, जिले के 14 विकासखंडों में तैनात ये 77 पंचायत सहायक 9 मार्च 2026 से लगातार लापता चल रहे हैं। इनकी अनुपस्थिति के कारण पंचायत स्तर पर होने वाले कई सरकारी कार्य प्रभावित हो रहे हैं और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पंचायत सहायकों की गैरहाजिरी के चलते जनसेवा से जुड़े कार्य समयबद्ध तरीके से नहीं हो पा रहे हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए DPRO ने सभी संबंधित सहायकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित पंचायत सहायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं।प्रशासन की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और लापता कर्मचारियों में चिंता का माहौल है।