पहली बारिश में ही डूबी सड़क, विकास कार्यों की खुली पोल

बहराइच ( विशेश्वरगंज )l मानसून की पहली ही बारिश ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की हकीकत उजागर कर दी। गोंडा-बहराइच राजमार्ग से विशेश्वरगंज-इकौना मार्ग पर मन्नीटांड तिराहे से खानपुर मल्लोह, पाठक पुरवा, शीतलादीन पुरवा, लोनियन पुरवा, होला गांडा, कांधभारी, सिसहना, हंशराम पुरवा, सूबेदार पुरवा और कुरसहा सहित दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग जलमग्न हो गया।बीती रात हुई बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है और हल्की बारिश में भी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।read more:https://pahaltoday.com/the-strait-of-hormuz-will-not-be-opened-by-agreement-alone-removing-marine-mines-will-take-time/इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमर सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। वहीं अवर अभियंता (जेई) सत्यवान यादव ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है, हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बरसात से पहले कार्य पूरा होना अब संभव नहीं है, जबकि शासन स्तर से पहले ही निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे।ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस मार्ग से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है, ऐसे में इसकी बदहाल स्थिति से आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।खबर प्रसारित होने के बाद अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि सड़क निर्माण के लिए जल्द ही पत्थर गिराए जाएंगे और 15 जुलाई तक गड्ढों को भर दिया जाएगा। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जल्द ठोस कार्यवाही जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *