नेपाल सरकार की सख्ती से सीमा बाजारों में सन्नाटा, भारतीय दुकानदारों पर पड़ा असर

बहराइच ( रूपईडीहा )। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रूपईडीहा बाजार में इन दिनों सन्नाटा पसरा हुआ है। नेपाल सरकार द्वारा लागू की गई नई सख्ती का सीधा असर भारतीय बाजारों पर देखने को मिल रहा है। अब 100 रुपये से अधिक के सामान की खरीद पर नेपाल में टैक्स लगाए जाने से नेपाली ग्राहकों ने भारतीय बाजारों से दूरी बना ली है।read more:https://pahaltoday.com/district-election-officer-along-with-political-parties-visited-evmvvpat-warehouse/
100 रुपये से अधिक खरीद पर टैक्स अनिवार्य नेपाल सरकार के नए नियम के अनुसार, भारतीय बाजारों से दैनिक उपयोग का सामान खरीदकर नेपाल में प्रवेश करते ही टैक्स देना पड़ रहा है। यहां तक कि एक दर्जन केले जैसे छोटे सामान पर भी कर वसूला जा रहा है, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नेपाली ग्राहकों के बिना सूने पड़े बाजार पहले सीमा क्षेत्र के बाजार नेपाली ग्राहकों से गुलजार रहते थे, लेकिन सख्ती के बाद अब बाजारों में ग्राहक नजर नहीं आ रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि बिक्री में भारी गिरावट आई है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सड़कों पर भी पसरा सन्नाटा सिर्फ बाजार ही नहीं, बल्कि सीमा क्षेत्र की सड़कों पर भी पहले जैसी चहल-पहल नहीं दिख रही है। जहां रोजाना हजारों की संख्या में नेपाली नागरिक खरीदारी के लिए आते थे, अब वहां वीरानी छाई हुई है। नेपाल सरकार के फैसले से बढ़ी नाराजगी स्थानीय लोगों के अनुसार, नेपाल में मेयर बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली व्यवस्था की इस सख्ती से वहां की जनता में भी नाराजगी देखी जा रही है। लोग इस फैसले को आम जनता के लिए परेशानी बढ़ाने वाला बता रहे हैं। सीमा क्षेत्र के व्यापारियों ने सरकार से इस मुद्दे पर ध्यान देने और राहत दिलाने की मांग की है, ताकि एक बार फिर से सीमा बाजारों में रौनक लौट सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *