संदिग्ध परिस्थितियों में युवक झुलसा, परिजनों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

बहराइच ( कैसरगंज )।
कोतवाली कैसरगंज क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक ने आरोप लगाया है कि उसे सुलह के बहाने घर बुलाकर पेट्रोल डालकर आग के हवाले किया गया।प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला घायल युवक की पहचान कुमारनपुरवा निवासी गणेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गणेश का गांव की एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि कुछ समय पहले वह युवती को अपने साथ लखनऊ ले गया था। पकड़े जाने के बाद बदला बयान
गणेश का कहना है कि पकड़े जाने के बाद युवती ने अपना बयान बदल लिया। इसके बाद मामला सुलझाने के नाम पर उसे बुलाया गया, जहां उसके साथ यह घटना हुई।
परिजनों पर लगाया गंभीर आरोपread more:https://pahaltoday.com/bjp-government-is-being-formed-in-bengal-will-win-110-seats-in-the-first-phase-shah/
झुलसे युवक ने युवती के परिजनों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज गंभीर रूप से घायल गणेश को इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *