वाराणसी।बरसात के मौसम में जलभराव और आवागमन की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं, इसी क्रम में मंगलवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सिगरा फल मंडी रोड पहुंचकर मुख्यमंत्री ग्रीन रोड्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड्स) के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बारिश शुरू होने से पहले शहर के सभी गलीपीट, नालियों और जलनिकासी तंत्र को पूरी तरह दुरुस्त कर लिया जाए।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेते हुए कार्यदायी संस्था को समयबद्ध ढंग से काम पूरा करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अधूरे या लापरवाहीपूर्ण कार्यों के कारण यदि कहीं जलभराव की स्थिति बनी तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।सीएम ग्रिड योजना के तहत तिलक प्रतिमा से भारत सेवाश्रम तक करीब 610 मीटर लंबे सिगरा फल मंडी मार्ग का कायाकल्प किया जा रहा है, लगभग 11.61 करोड़ रुपये की लागत से सड़क के साथ आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, फुटपाथ और एलईडी स्ट्रीट लाइटें विकसित की जा रही हैं। परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में यातायात अधिक सुगम होगा और बरसात के दौरान जलनिकासी की समस्या भी काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल सड़क निर्माण नहीं, बल्कि ऐसी आधारभूत संरचना विकसित करना है जो लंबे समय तक नागरिकों को राहत दे। उन्होंने कहा कि “काशी को स्वच्छ, सुंदर और जलभराव मुक्त शहर बनाना हमारी प्राथमिकता है। सभी विकास कार्य तय समय सीमा और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएंगे। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।”