गाजीपुर । उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत रविवार को जनपद गाजीपुर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।read more:https://pahaltoday.com/road-development-in-farrukhabad-gains-momentum-comprehensive-review-of-action-plan-for-2026-27/अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने लोगों से महिला सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।वहीं, जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में गठित एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर सघन चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध एवं मनचलों पर नजर रखी गई तथा आवश्यकतानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें चेतावनी दी गई।पुलिस प्रशासन ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।