ललितपुर । बु.वि. सेना की एक आवश्यक बैठक स्थानीय कंपनी बाग में बु. वि सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में ललितपुर राजकीय मेडीकल कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं और मरीजों को इलाज करने की बजाय रिफर करने पर गहरी चिन्ता और रोष व्यक्त किया गया । बु. वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि राजकीय मेडीकल कॉलेज ललितपुर के इमरजेंसी वार्ड में घोर अव्यवस्था का आलम है। यहां पर मरीजों के साथ अमानवीय बर्ताव किया जाता है। गम्भीर मरीजों पर ध्यान नहीं दिया जाता है। सामान्य इलाज में भी मरीज को रिफर कर दिया जाता है । उन्होंने कहा कि यदि कोई मरीज देर रात में इलाज के लिए जाता है तो देर तक उसकी सुध नहीं ली जाती है। उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है तथा उसका प्राथमिक उपचार किए बगैर पल्ला झाड़कर उसे रिफर कर दिया जाता है। रात्रि में निष्ठुर चिकित्सक एवं स्टॉफ उचित इलाज करने में हीला-हवाली करते हैं । इमरजेन्सी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अपनी सीट पर नहीं मिलते तथा स्टाफ के द्वारा मरीजों का इलाज किया जाता है तथा बाद मरीजों बाहर रिफर कर दिया जाता है । अब आधी रात में असहाय मरीज दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर होकर प्राइवेट अस्पतालों एवं एम्बुलेंसों द्वारा जमकर लुटता पिटता है । बु. वि. सेना प्रमुख ने कहा कि अभी हाल ही में ललितपुर के राठौर परिवार के एक मरीज के साथ ऐसा ही अमानवीय बर्ताव किया गया। तथा उस मरीज को बगैर प्राथमिक उपचार के वापिस लौटा दिया गया तथा अगले दिन आने के लिए कहा गया। सूचना मिलने पर बु. वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस घटना के बारे में सी.एम.ओ. को अवगत कराया । बु. वि.सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा मेडीकल कॉलेज के चिकित्सकों और स्टॉफ की मानवीय संवेदनाएं मर चुकी हैं । इलाज करने से पहले मरीजों से दुर्व्यवहार किया जाता है तथा जांच के नाम पर टालामटोली की जाती है । read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-was-a-leading-leader-in-the-countrys-politics-rajnath/
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि ललितपुर मेडीकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में पिछले दिनों मरीजों की जांच करके यह पता लगाया जाये कि जिन मरीजों को पिछले दिनों रिफर किया गया है क्या वो वास्तव में रिफर योग्य थे कि नहीं। उन्होंने प्रदेश सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन से मांग की कि मेडीकल कॉलेज में व्याप्त घोर अव्यवस्थाओं पर अंकुश लगाकर मात्र रिफर सेन्टर बनने से रोका जाये अन्यथा बु. वि. सेना उग्र आन्दोलन छेड़ने को बैठक में बु.वि. सेना के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजमल बरया , कदीर खां , राजकुमार कुशवाहा , अमरसिंह बुन्देला , मुन्ना महाराज त्यागी, प्रदीप पंडित , अमित कुमार , मिलन चौहान , जितेन्द्र विश्वकर्मा , देवेन्द्र राजा , प्रेमशंकर गुप्ता , अमित साहू , पंचमलाल झा , रामप्रकाश झा , कल्पना राजपूत , भैय्यन कुशवाहा , गौरव विश्वकर्मा , कामता शर्मा , जगदीश झा , देवेन्द्र राठौर , अखलेश राजपूत , प्रदीप शर्मा , चंदर सिंह , सोहन राजपूत , टिंकू सोनी , प्रदीप सोनी , अमित जैन , छोटू कुशवाहा , कैलाश झा , गफूर पेन्टर , संतोष सोनी , पंकज जैन आदि उपस्थित रहे ।