4 घंटे में गुमशुदा 12 वर्षीय बालक को खोजकर परिजनों से मिलाया, गहमर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना

गाजीपुर। थाना गहमर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा 12 वर्षीय बालक को महज चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।read more:https://pahaltoday.com/the-person-who-complained-about-the-kidney-issue-is-now-being-investigated-for-cyber-fraud/पुलिस के अनुसार, रविवार 5 जुलाई 2026 को जाकिर अंसारी (12 वर्ष) पुत्र मोहम्मद जावेद अंसारी, निवासी थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, गुम हो गया था। तलाश के दौरान बालक रेलवे स्टेशन भदौरा के पास मिला। सूचना मिलते ही थाना गहमर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और आवश्यक पुष्टि के बाद उसी दिन उसके परिजनों को सकुशल सौंप दिया।
अपने बेटे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने गहमर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा पूरी पुलिस टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *