प्रभारी मंत्री ने की जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा

बिजनौर । प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गुरुवार को कलेक्ट्रट स्थित महात्मा विदुर सभागार में जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबके प्रयास पर कार्य कर पात्रों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध करा रही है। उन्होंने अधिकारियों से परस्पर समन्वय विभागीय समन्वय व कार्य योजना बनाकर लक्ष्यों को प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में बिना बताए उपस्थित रहे जिला विद्यालय निरीक्षक व अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश भी प्रभारी मंत्री द्वारा दिए गए। प्रदेश सरकार में मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग उप्र व प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वह अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर पात्रों को योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि माह में एक बार गौशालाओं का औचक निरीक्षण कराया जाए। उन्होंने जनपद के संभावित बाढ ग्रस्त क्षेत्रों में प्रशासनिक स्तर पर कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की। उप जिलाधिकारी चांदपुर ने बताया कि चार-पांच गांव प्रभावित हैं। प्रभारी मंत्री ने संभावित बाढ ग्रस्त क्षेत्रों में मा0 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रभावित लोगों को राहत किट का वितरण कराने के निर्देश दिए।  प्रभारी मंत्री ने कहा कि जल निगम ग्रामीण अंतर्गत ग्रामों में कितनी पानी की टंकियां बनाई गई, कितनी पाइप लाइन बिछाई गई व पाइपलाइन बिछाने के उपरान्त सडकों की मरम्मत की गई, इसकी जांच करायी जाये। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को आमजन व सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लेकर सफल बनाया जाए।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/उन्होंने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह इतिहास को स्मरण करने का अवसर है। एमएलसी अशोक कटारिया ने कहा कि किसानों व आमजन के हितार्थ अधिकारी कार्य करें, उनको परेशानी ना हो इसका ध्यान रखा जाए। उन्होंने पिछड़ा वर्ग कल्याण की शादी अनुदान योजना के लाभार्थियों की सूची भी उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारी को दिए।नहटौर विधायक ओम कुमार ने नहटौर नगीना मार्ग का निरीक्षण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराए जाएं। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि कार्बन क्रेडिट योजना का प्रचार प्रसार कराया जाए तथा इसके क्रियान्वयन के लिए रूपरेखा बनाई जाए। उन्होंने गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपेंद्र बनाए जाने के कार्यों की जानकारी ली, इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 18 उपकेंद्र बनाये जा चुके हैं तथा 18 के लिए भूमि का चिन्हांकन करवारकर उस पर भी निर्माण कराया जाएगा।बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधियों में प्रधानमंत्री सूर्यघऱ योजना, वृक्षारोपण अभियान, कृत्रिम गर्भाधान, पशु टीकाकरण, एनआरएलएम, स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, उद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, सिंचाई विभाग व नमामि गंगे सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों से उनके विभागीय कार्यों के क्रियान्वयन की प्रक्रिया को जाना व उनका मार्गदर्शन भी किया। बैठक के अंत में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मा0 जनप्रतिनिधियों का बैठक में आगमन पर आभार व्यक्त किया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए निर्देशों का सअक्षर अनुपालन समयबद्व रूप से सुनिश्चित करायें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा भूपेन्द्र चौहान, नहटौर विधायक ओम कुमार,  विधायक धामपुर अशोक राणा, एमएलसी अशोक कटारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष इन्दिरा सिंह सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *