हरिशंकर तिवारी पुण्यतिथि पर मेधावी छात्र होंगे सम्मानित,नि:शुल्क शिक्षा का अवसर

बड़हलगंज स्थित नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज बड़हलगंज द्वारा क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण शैक्षिक पहल की शुरुआत की गई है। कॉलेज प्रबंधन ने पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रबंधक पं. हरिशंकर तिवारी की पुण्यतिथि पर “पं. हरिशंकर तिवारी मेधावी छात्र सम्मान” आयोजित करने की घोषणा की है। यह कार्यक्रम आगामी 16 मई को आयोजित होगा, जिसमें गोला तहसील के शासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम के अंतर्गत इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में अपने-अपने विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्रा का चयन किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय से एक छात्र और एक छात्रा को सम्मानित कर उन्हें आगे की शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन का मानना है कि ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है।कॉलेज के प्रबंधक एवं पूर्व सांसद भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी ने बताया कि यह पहल केवल सम्मान तक सीमित नहीं रहेगी। यदि सम्मानित विद्यार्थी अपनी उच्च शिक्षा नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज बड़हलगंज से प्राप्त करना चाहेंगे, तो उन्हें कॉलेज की ओर से नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव किसी भी मेधावी छात्र की शिक्षा में बाधा नहीं बनना चाहिए और संस्था सदैव शिक्षा व प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रही है।read more:https://pahaltoday.com/women-of-bjp-mahila-morcha-surrounded-the-mp/कॉलेज प्रबंधन की इस घोषणा के बाद क्षेत्र में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच उत्साह का माहौल है। शिक्षा प्रेमियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक कदम बताया है। उनका कहना है कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी तथा उच्च शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *