हलिया मिर्जापुर…हलिया थाना क्षेत्र के कुशियरा गांव निवासी एक किशोरी की शादी समारोह से लौटते समय पिकअप वाहन के केविन में खड़ी होने के कारण मेजा ददरी बांध पर बडे वाहनों को प्रवेश से रोकने के लिये लगे लोहे के बैरियर से टकराकर मौत हो गई हलिया थाना क्षेत्र के कुशियरा गांव निवासी कुछ लोग परिवार सहित सोनभद्र जनपद के घोरावल क्षेत्र में आयोजित एक रिस्तेदार के यहाँ शादी समारोह में शामिल होने गए थे समारोह संपन्न होने के बाद सभी लोग पिकअप वाहन से वापस अपने घर लौट रहे थे पिकअप वाहन जैसे ही मेजा ददरी बांध के पास पहुंचा उसी दौरान पिकअप में खड़ी 16 वर्षीय रुखसाना बांध का दृश्य देखने लगी तभी बांध स्थित सड़क पर बने लोहे के बैरियर की चपेट में आ गयीread more:https://pahaltoday.com/farmers-are-troubled-by-encroachment-on-irrigation-department-land/जिससे सिर में गंभीर चोट लग गई अचानक हुए हादसे से वाहन में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई परिजनो ने तत्काल घायल किशोरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर गए जहां उपस्थित डॉक्टर आलोक सिंह यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल किशोरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया परिजन एम्बुलेंस से लेकर मिर्जापुर जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी स्थिति और बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए जहां चिकित्सक ने जांच के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया मां बूटी देवी तथा पिता जगबली का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है मृत किशोरी चार बहन दो भाइयों में पांचवें नंबर पर थी इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष श्यामलाल ने बताया कि दुर्घटना में कुशियरा गांव निवासी रुखसाना की गंभीर रूप से घायल होने पर मौत हो गई थी परिजनों ने स्वेच्छा से बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया