93 श्रमिकों की बेटियों एवं अविवाहित महिला निर्माण श्रमिकों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

बहराइच। श्रम विभाग बहराइच द्वारा गेंद घर के मैदान में देवीपाटन मंडल के चारों जनपदों बहराइच, गोण्डा, बलरामपुर व श्रावस्ती के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों एवं अविवाहित महिला निर्माण श्रमिकों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कन्या विवाह अनुदान सहायता योजना के अंतर्गत 93 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर, मा० मंत्री श्रम, सेवा योजन एवं समन्वय उ.प्र. की प्रतिनिधि जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी गोण्डा श्रीमती बीना राय व अन्य गणमान्य व संभ्रान्तजन, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीडीओ सुनील कुमार धनवंता, उप श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी, उपश्रमायुक्त देवीपाटन मण्डल गोण्डा ने नवविवाहित जोड़ों सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए आर्थिवाद एवं शुभकामनाएं दीं तथा स्वीकृति पत्र का वितरण किया। read more:https://khabarentertainment.in/honorarium-of-shikshamitras-increased-got-honour-in-the-felicitation-ceremony/
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उप श्रमायुक्त श्री मोदियानी द्वारा उपस्थित सभी महानुभवों का स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित 93 जोडों के सापेक्ष वधु के माता/पिता (जो भी आवेदनकर्ता पंजीकृत श्रमिक हांे) अथवा स्वयं पंजीकृत महिला श्रमिक के विवाह करने पर उनके बैंक खाते में रू. 85000 (रू. पच्चासी हजार) मात्र की हितलाभ धनराशि डी.बी.टी. के माध्यम से प्रेषित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *