बहराइच-गोण्डा मार्ग पर निर्माणाधीन उपरगामी सेतु का डीएम ने किया निरीक्षण

बहराइच। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बहराइच-गोण्डा मार्ग पर निर्माणाधीन उपरगामी सेतु 40ए के कार्यस्थल का औचक निरीक्षण करते हुए रेलवे तथा सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजन की सुविधा को देखते हुए निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाय। कार्यस्थल पर मौजूद रेलवे के साईट प्रभारी धर्मेश कुमार ने बताया कि बूस्टिंग गर्डर सहित अन्य कार्य को पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 60 मीटर स्पान विस्तार का कार्य होना है। मौके ही धनुषाकार डोरी गर्डर की ढलाई का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 02 से 04 दिनों में क्रास बैरियर कंक्रीट का काम पूरा कर लिया जायेगा। श्री कुमार ने बताया कि कार्यस्थल पर डेक स्लैब बेयरिंग कोट कंक्रीट का काम तथा विस्तार जोड़ का कार्य भी पूरा कर लिया गया है।read more:https://khabarentertainment.in/awareness-program-in-composite-school-on-world-hand-hygiene-day/ डीएम ने कार्यस्थल पर मौजूद सेतु निगम के रवि कुमार को निर्देश दिया कि रेलवे द्वारा अपने हिस्से का कार्य पूरा होते ही सेतु निगम द्वारा भी शीघ्र ही कार्य पूर्ण करा दिया जाय। श्री कुमार ने डीएम को आश्वस्त किया कि रेलवे द्वारा कार्य पूर्ण करने के पश्चात सेतु निगम द्वारा अवशेष कार्य को शीघ्र पूर्ण कर दिया जायेगा। निरीक्षण के समय अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *