उन्नाव: जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने मौरावां क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 56 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक निशांत सिंह ने स्थानीय पुलिस के साथ थाना मौरावां क्षेत्र के ग्राम शिवपुरा, बरदहा बाजार में छापेमारी की।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/ कार्रवाई के दौरान 56 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर थाना मौरावां में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।