बहराइच ( पयागपुर )। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पयागपुर-इकौना मार्ग पर बरगदही बैंक के समीप आम की लकड़ी से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया।read more:https://pahaltoday.com/sukesh-chandrashekhar-granted-bail-in-rs-200-crore-money-laundering-case/प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन विभाग को अवैध लकड़ी परिवहन की सूचना मिलने पर पुलिस, पीआरडी एवं होमगार्ड के जवानों के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। जांच के दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बिना वैध परमिट के आम की लकड़ी लदी मिली। इसके बाद दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पयागपुर थाने लाया गया और वन विभाग की अभिरक्षा में अग्रिम कार्रवाई शुरू की गई।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह पता लगाया जा रहा है कि लकड़ी किस स्थान से काटी गई, कटान की अनुमति थी या नहीं तथा इस पूरे मामले में किन लोगों की संलिप्तता है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के विरुद्ध वन अधिनियम एवं अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि इस समय आम के पेड़ों पर फल लगे हुए हैं। ऐसे समय में फलदार एवं हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई न केवल पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है, बल्कि बागवानों की आजीविका पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध कटान और लकड़ी तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।