बहराइच (नानपारा )l कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम माघी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां मकान का जर्जर छज्जा गिरने से 17 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर फैल गई।read more:https://pahaltoday.com/aarohi-became-dm-for-a-day-boosted-the-morale-of-the-girl-students/
मिली जानकारी के अनुसार मृतक गोविंद मौर्य पुत्र छोटकन्ने मौर्य, उम्र लगभग 17 वर्ष, लखीमपुर खीरी जनपद के डेबर गांव का निवासी था और कक्षा 12 का छात्र था। वह माघी गांव निवासी नंद किशोर मौर्य पुत्र सहजराम का भांजा था। बताया गया कि गोविंद करीब 12 दिनों से माघी गांव में अपने मामा के घर पर रह रहा था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार को प्रातः 9:00 बजे अचानक वह मकान के काफी पुराने और जर्जर छज्जे से लटककर कूदने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान छज्जा भरभराकर टूट गया और सीधे गोविंद के ऊपर गिर पड़ा। छज्जा अत्यधिक जर्जर होने के कारण वह उसके वजन को सहन नहीं कर सका, जिससे गोविंद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखकर मां-बाप और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई का नाम गोपाल मौर्य (उम्र 14 वर्ष) बताया गया है।