यूनिवर्सल एकेडमी में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन

बिजनौर । नगर स्थित यूनिवर्सल एकेडमी में छात्राओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता को ध्यान में रखते हुए कक्षा VI से XII तक की छात्राओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य मार्गदर्शन एवं जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।read more:https://pahaltoday.com/the-person-who-complained-about-the-kidney-issue-is-now-being-investigated-for-cyber-fraud/
इस अवसर पर प्रतिष्ठित स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ वंशिका त्यागी ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों, मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण, व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं महिलाओं से संबंधित विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर देकर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुज त्यागी एवं उप-प्रधानाचार्या खुशबू कर्णवाल ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं के सर्वांगीण विकास और स्वास्थ्य शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *