एसएसपी के जनता दर्शन के बाद पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

बड़हलगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के जनता दर्शन में शिकायत के बाद दहेज उत्पीड़न का एक मामला दर्ज किया गया है। बड़हलगंज पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई गुरुवार शाम को की गई।पुलिस के अनुसार, बड़हलगंज क्षेत्र के बेलसड़ी गांव निवासी रुबी उर्फ पूजा शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका विवाह 10 फरवरी 2022 को देवरिया जिले के रामपुरवा निवासी सूरज शर्मा से हुआ था। विवाह के समय उनके पिता ने यथासंभव दान-दहेज और उपहार दिए थे।शिकायत में आरोप है कि विवाह के लगभग दो माह बाद ही पति सूरज शर्मा, सास संगीता देवी, ससुर सुनील शर्मा और देवर शुभम शर्मा अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर रुचि उर्फ पूजा शर्मा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि पति दूसरी शादी की धमकी देता था और विरोध करने पर मारपीट करता था।read more:https://pahaltoday.com/road-development-in-farrukhabad-gains-momentum-comprehensive-review-of-action-plan-for-2026-27/प्रताड़ना के कारण एक बार उन्हें घर से निकाल दिया गया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर मार्च 2025 में वह अपने पति के साथ मुंबई में रहने लगीं। कुछ समय तक स्थिति सामान्य रही, लेकिन इसके बाद फिर से दहेज की मांग और उत्पीड़न शुरू हो गया। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाता था।जब उनके पिता मुंबई पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई और उन्हें घर से भगा दिया गया, जिसके बाद रुचि उर्फ पूजा शर्मा अपने पिता के साथ मायके लौट आईं। पीड़िता ने बताया कि बड़हलगंज थाने में शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एसएसपी के जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *