गाजीपुर। विधानसभा सदर और जंगीपुर क्षेत्र के ग्राम डिलिया एवं जंगीपुर में पाल, धनगर और गडरिया समाज का पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाल उर्फ पिंटू पाल रहे। उन्होंने पीडीए समाज और सर्वसमाज के लोगों से संवाद करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधा।महेंद्र पाल ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। सरकार सरकारी संस्थानों के निजीकरण के माध्यम से आरक्षण व्यवस्था को प्रभावित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज समेत सर्वसमाज के छात्र और नौजवान बेरोजगारी के कारण हताश हैं। महंगाई, बेरोजगारी, लूट, हत्या और महिलाओं के साथ अपराध जैसे मुद्दों को लेकर उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।उन्होंने आरोप लगाया कि शासन-सत्ता के दबाव में विपक्ष से जुड़े लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/उन्होंने कहा कि पीडीए समाज समेत सभी वर्गों को एकजुट होकर अपने अधिकारों और सामाजिक न्याय के मुद्दों को मजबूती से उठाना होगा। कार्यक्रम में उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप पाल ने की तथा संचालन सर्वेश पाल ने किया। इस दौरान सदर विधायक जैकिशन साहू, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव, तहसीन अहमद, रामधारी यादव, राजेंद्र यादव, विभा पाल, सुरेश पाल, कमलेश पाल, अशोक पाल, शंभू पाल, पचम पाल, विजय पाल, फूलचंद पाल, विंध्याचल पाल, संजय पाल, रामनिवास पाल, केदार पाल, बुधीराम पाल, प्रधान गिरिजा बिन्द, लेखपाल पाल, अशोक बिन्द, सुशील जायसवाल, सूरज राम बागी, अंजनी, रमेश प्रधान, देवेंद्र, पुनीता, कंचन, रीना और वर्षा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।