सरकारी पैमाइश के दौरान लेखपाल पर जानलेवा हमला, सिर फूटा; मेडिकल कॉलेज पहुंचे डीएम, सख्त कार्रवाई के निर्देश

गाजीपुर। सदर तहसील क्षेत्र के सहेड़ी गांव में सरकारी भूमि एवं नाली की पैमाइश के दौरान एक लेखपाल पर युवक द्वारा किए गए हमले से हड़कंप मच गया। ईंट-पत्थर से किए गए हमले में लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर में गहरी चोट आई है। घायल लेखपाल को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।read more:https://pahaltoday.com/retired-teachers-and-shikshamitras-honored-at-baragaon-brc/जानकारी के अनुसार गांव में तालाब की खुदाई एवं नाली निर्माण कार्य को लेकर राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल तथा पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान पैमाइश की कार्रवाई के बीच गांव के ही एक युवक ने राजस्व विभाग की टीम में शामिल लेखपाल अनिल प्रजापति पर अचानक ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।हमले में लेखपाल का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े। घटना के बाद प्रशासनिक अमले में अफरा-तफरी मच गई। घायल लेखपाल को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायल लेखपाल से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और राजकीय कर्मचारी पर हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद राजस्व कर्मियों में रोष व्याप्त है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *