राज हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर द्वारा 28 जून को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, IMS-BHU के विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श

गाजीपुर। जनपद के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के सौजन्य से आगामी 28 जून 2026 को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर अतरौली, महाराजगंज (नए RTO कार्यालय के पास), गाजीपुर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।शिविर में IMS-BHU वाराणसी के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण एवं परामर्श किया जाएगा। शिविर में मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, हड्डी रोग, हृदय रोग तथा यूरो सर्जरी सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।read more:https://pahaltoday.com/a-unique-initiative-by-the-teachers-of-pm-shri-samvilian-vidyalaya-to-show-family-like-affection-towards-the-students/आयोजकों के अनुसार शिविर में डॉ. अजय कुमार (मेडिसिन विशेषज्ञ), डॉ. आजाद अंसारी (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. पूजा सिंह (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ. दिलीप कुमार (जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन) तथा डॉ. वी.एन. दूबे (हृदय रोग विशेषज्ञ) मरीजों को परामर्श देंगे।शिविर के दौरान हर्निया, हाइड्रोसील, बवासीर, भगंदर, अपेंडिक्स, पित्त की थैली की पथरी, किडनी एवं मूत्राशय की पथरी, महिलाओं से संबंधित रोग, गर्भावस्था जांच, हड्डी रोग, कान-नाक-गला रोग तथा सामान्य बीमारियों के उपचार संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।इसके अलावा अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सभी प्रकार की जांचों पर 20 प्रतिशत तक की छूट भी प्रदान की जाएगी। अस्पताल में आईसीयू, इमरजेंसी एवं 24×7 एम्बुलेंस सेवा की सुविधा उपलब्ध है।शिविर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति 7081572049, 9648113293 एवं 9793047970 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे नि:शुल्क शिविर ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों के लोगों के लिए लाभकारी साबित होते हैं, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हो पातीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *