भाजपा प्रदेश संगठन में गाजीपुर का बढ़ा कद, कृष्ण बिहारी राय बने प्रदेश उपाध्यक्ष, सरोज कुशवाहा को महिला मोर्चा की कमान

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा प्रदेश संगठन के 55 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित किए जाने के बाद गाजीपुर जिले में उत्साह और खुशी का माहौल है। घोषित सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष, कार्यालय मंत्री एवं मुख्य वक्ता समेत विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।गाजीपुर के लिए विशेष गौरव की बात यह रही कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण बिहारी राय को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरोज कुशवाहा को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालों का तांता लग गया।नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कृष्ण बिहारी राय और सरोज कुशवाहा को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दोनों अनुभवी नेता संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।read more:https://pahaltoday.com/city-international-school-inaugurated-in-devan/भाजपा नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, नगर महामंत्री अजय कुशवाहा एवं हेमंत त्रिपाठी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी दोनों नेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर सभासद अशोक मौर्या, मीनू मौर्या, बंगाली वर्मा, अनीता देवी, नीलिमा गांधी, कुसुम बिंद, संदीप श्रीवास्तव, सुशील वर्मा, अजय राय दारा, रूपेश सिंह, नंदू कुशवाहा, कमलेश श्रीवास्तव, संतोष पाठक समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि प्रदेश संगठन में गाजीपुर को मिली यह महत्वपूर्ण भागीदारी जिले के राजनीतिक प्रभाव को और मजबूत करेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *