फिरोजाबाद।थाना सिरसागंज पुलिस और एसटीएफ आगरा की संयुक्त टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर लखन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-was-a-leading-leader-in-the-countrys-politics-rajnath/पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना सिरसागंज पुलिस एवं एसटीएफ फील्ड यूनिट आगरा ने संयुक्त कार्रवाई की।चेकिंग के दौरान उखरेंड कट, चौकी कठफोरी क्षेत्र, थाना सिरसागंज से 29 जून 2026 को 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर लखन पुत्र महेंद्र गिहार, निवासी गिहार कॉलोनी, थाना सिरसागंज, जनपद फिरोजाबाद (उम्र 28 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। वह थाना सिरसागंज में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा अपराध संख्या 03/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी लखन के विरुद्ध फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी और इटावा जनपदों में हत्या, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम तथा अन्य गंभीर धाराओं में 21 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।