शिकोहाबाद तहसील में हड़ताल के बीच मंत्री के बेटे की रजिस्ट्री पर बवाल, वकीलों ने फूंका पर्यटन मंत्री का पुतला

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद तहसील में अधिवक्ताओं की हड़ताल के बीच प्रदेश के पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के बेटे सुमित प्रताप सिंह द्वारा संपत्ति की रजिस्ट्री कराए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। इस घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।read more:https://pahaltoday.com/road-development-in-farrukhabad-gains-momentum-comprehensive-review-of-action-plan-for-2026-27/अधिवक्ताओं का आरोप है कि हड़ताल के कारण आम लोगों के रजिस्ट्री समेत अन्य कार्य प्रभावित रहे, जबकि प्रभावशाली लोगों के कार्य कराए गए। इसे लेकर वकीलों ने प्रशासन के खिलाफ भी नाराजगी जताई और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।वहीं, इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *