ठाकुरद्वारा मंदिर में मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

 गंज । श्री दुर्गा प्रसाद ट्रस्ट मंदिर समिति गंज द्वारा ठाकुरद्वारा मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
इस अवसर पर मंदिर को बिजली की रंग बिरंगी झालरों गुब्बारो व फूलों की मालाओं द्वारा भव्य तरीके से सजाया गया श्री कृष्ण राधा का भी आकर्षक श्रृंगार किया गया। शाम को धामपुर के प्रसिद्ध भजन गायक पारस पुष्पक द्वारा भगवान कृष्ण मो जीवन जीने की कला सिखाने वाला परमेश्वर बताते हुए श्री कृष्ण राधा रानी के मधुर भजनों का गायन करके उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया । श्रद्धालुओं ने भजन संध्या मे दौरान आकर्षक झांकियों का भी आनंद भी लिया । रात्रि 12 बजे मंदिर के पुजारी द्वारा भगवान श्री कृष्ण का भोग लगाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में व्यवस्था बनाये रखने में निशांत अग्रवाल आशु अग्रवाल राशि अग्रवाल अखिलेश चन्द्र शर्मा गौरी आदि ने सहयोग प्रदान किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *