प्राचीन शिव मंदिर में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

बिजनौर । प्राचीन शिव मंदिर नई बस्ती बिजनौर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उल्लास व धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया।
 इस अवसर पर मंदिर को फूलमालाओं और आकर्षक रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया। भजन-कीर्तन मंडली ने सुंदर भजनों गोविंद चले आओ गोपाल चले आओ हे मुरलीधर माधव घनश्याम चले आओ ऐसी बंसी बजाई श्याम ने मेरी सुध बुध बिसराई व लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा। देखा जायेगा कि प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए गत वर्षो कि भाति श्री संतराम देशवाल जी  व गुड्डी बुआ जी द्वारा उन्हें पुरस्कार भी वितरित किए गए।इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित कौशल किशोर  ने कहा कि प्रभु को बाहर ढूंढने की आवश्यकता नहीं है भगवान भक्तों के मन में ही विराजमान है । पंडित अस्मांक कौशिक ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो मे बच्चों को अवश्य ही प्रतिभाग करना चाहिए कार्यक्रम में सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *