गंज । महात्मा विदुर की तपोस्थली पर स्थित श्री विदुर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बडे ही उल्लास के साथ मनाया गया ।
इस अवसर पर मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों और फूल मालाओं से बडे ही भव्य तरीके से सजाया गया। मंदिर में सुबह से ही दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा । दिनभर मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के पूजन के साथ भगवान श्रीकृष्ण को पालने में झुलाया गया । रात 12 बजे तक उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन किया गया । हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे के सामूहिक जाप से वातावरण गूंजायमान हो उठा । रात्रि 12 बजे श्री विदुर मंदिर के पुजारी शुभम भारद्वाज द्वारा भगवान की भव्य महाआरती की गई महाआरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को मक्खन मिश्री के प्रसाद का वितरण किया गया । इस कार्यक्रम में तरुण भारद्वाज तनु भारद्वाज प्रशांत कुमार शर्मा सरिता शर्मा निशांत वशिष्ठ सागर आदि उपस्थित रहे।