कानपुर देहात। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार की सुबह मौसम का मिजाज बिगड़ने और बूंदाबांदी के बावजूद जिला कारागार कानपुर देहात में बहनों का उत्साह कम नहीं हुआ। जनपद के साथ-साथ पड़ोसी जनपदों के ग्रामीण अंचलों से भी सुबह से ही बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने जिला कारागार पहुंचने लगीं।जिला कारागार के मुलाकात कक्ष में शुक्रवार सुबह से ही बहनों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ पड़ी।हालांकि *जिला कारागार अधीक्षक धीरज कुमार सिन्हा एवं जेलर अरुण कुमार सिंह* ने रक्षाबंधन पर बहनों के लिए छाया, पेयजल, अतिरिक्त पर्ची काउंटर और निःशुल्क राखी-रोली काउंटर जैसी तमाम सहूलियतों के बंदोबस्त पहले से ही पूरे करा लिए थे, लेकिन अचानक मौसम बिगड़ जाने से प्रशासन चाहते हुए भी कुछ व्यवस्थाएं पूरी तरह लागू नहीं कर पाया।कारागार प्रशासन के अनुसार रक्षाबंधन पर *कारागार में निरुद्ध कुल 966 बंदियों में से 276 बंदियों की 493 बहनों एवं 153 बच्चों ने कुल सात चरणों में मुलाकात कर राखी बांधी* तथा उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/इससे पहले *प्रातः 11:30 बजे तक ही करीब 150 बहनों* ने राखी बांध दी थी, और खबर लिखे जाने तक मुलाकात हॉल में करीब 250 से 300 बहनों की भीड़ मौजूद थी।बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर कलाई में राखी बांधी और दीर्घायु, सुखमय, शांतिपूर्ण व रोजगारपरक जीवन जीने की कामना की, साथ ही कई बहनों ने भाइयों को *नशीले पदार्थों का सेवन न करने की शपथ* भी दिलाई।*मुलाकात राइटर जय नारायण* ने बताया कि भीगने से बचाने के लिए पूरे बंदोबस्त किए गए हैं और अधिकारियों के निर्देशों के मुताबिक सुगमता से मुलाकात कराई जा रही है। जेल प्रशासन ने बहनों को *राखी, रोली के साथ सिर्फ सील बंद सोहन पापड़ी का डिब्बा* अंदर ले जाने की अनुमति दी गई थी।अकबरपुर-माती से पुलिस लाइन होते हुए जिला कारागार तक आने-जाने के लिए पर्याप्त संख्या में भाड़े के वाहन चल रहे हैं। किसी भी बहन को कोई दिक्कत न हो, इस पर जेल प्रशासन पूरी नजर बनाए रहा। जेल परिसर के आसपास सुरक्षा कर्मी लगातार निगरानी करते रहे। इस दौरान जिला कारागार के जेलर अरुण कुमार सिंह, उप जेलर आनन्द कुमार, चिकित्साधिकारी डॉ मनीष सिंह व अन्य जेल कर्मचारी मुलाकात राइटर जय नारायण यादव मौजूद रहे।