जनपद आजमगढ़ की जहानागंज थाना पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए दो अलग अलग मामलों में कुल 11 लोगों के विरुद्ध निवारक कार्रवाई की है। पुलिस ने बकरी चराने और पट्टीदारी विवाद में शांति भंग होने की आशंका के आधार पर सभी आरोपितों का चालान कर उन्हें एसडीएम सदर न्यायालय भेज दिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियान का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में किया गया।पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को थाना क्षेत्र के ग्राम अतरारी में बकरी चराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। वहीं ग्राम कोढ़वा अचलापार में पट्टीदारी को लेकर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।readmore:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/दोनों मामलों की सूचना मिलते ही जहानागंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए किसी भी अप्रिय घटना को टाल दिया।पुलिस ने जांच के बाद ग्राम अतरारी निवासी शांति, आकांक्षा, रानी, कंचन, सोनम, सुभावती, अंकित, अमर और रुपेश राजभर तथा ग्राम कोढ़वा अचलापार निवासी रामप्रकाश यादव और रीना यादव के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126 और 135 के तहत निवारक कार्रवाई करते हुए चालान किया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया गया तथा भविष्य में कानून व्यवस्था भंग न करने की सख्त चेतावनी दी गई। सभी आरोपितों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद एसडीएम सदर न्यायालय भेज दिया गया।जहानागंज पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी विवाद को हिंसक रूप लेने से पहले रोकने के लिए निवारक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से आपसी विवादों का समाधान शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से करने की अपील की है।
ReplyForward