सिधारी पुलिस ने मोबाइल चोरी का किया खुलासा. 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, चोरी का OPPO A3X 5G मोबाइल बरामद

जनपद आजमगढ़ की सिधारी थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया OPPO A3X 5G मोबाइल फोन बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम लगातार चोरी की घटनाओं के खुलासे में जुटी थी। इसी क्रम में रविवार 27 जुलाई को उपनिरीक्षक मनीष मिश्र अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बेलनाडीह मोड़ पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप राजभर पुत्र मोहित राजभर, निवासी बेलनाडीह, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 24 वर्ष बताया।readmore:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/……………तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किया गया OPPO A3X 5G मोबाइल फोन बरामद हुआ।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने कुछ दिन पहले सिधारी बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान से यह मोबाइल फोन चोरी किया था। आरोपी की निशानदेही और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में आवश्यक साक्ष्य संकलित कर लिए हैं।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया। मामले की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी का किसी अन्य चोरी की घटना से भी संबंध है या नहीं।सिधारी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *