पाक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार. नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप. कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ कोतवाली थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को हाफिजपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, 2 जून 2026 को एक महिला ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव निवासी सागर चौहान पुत्र जगनू चौहान उनकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 272/2026 भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं 3 और 4 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपदभर में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/ इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।रविवार 27 जुलाई को उपनिरीक्षक उदय शंकर तिवारी ने कांस्टेबल सुमित कुमार के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हाफिजपुर चौराहे के पास से वांछित आरोपी सागर चौहान, निवासी ग्राम बलरामपुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 19 वर्ष को सुबह करीब 10:55 बजे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े किसी भी मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *