सोनभद्र। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि जनता दर्शन, तहसील दिवस, आईजीआरएस एवं थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतें और तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ समस्याओं का समाधान करें।read more:https://khabarentertainment.in/tehsil-level-dharti-mata-bachao-monitoring-committeefertilizer-monitoring-committee-meeting-and-farmer-registry-workshop-were-organized/उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर जांच करें, शिकायतकर्ता से फीडबैक लें तथा की गई कार्रवाई के जीपीएस युक्त फोटोग्राफ्स पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन पोर्टल पर लॉगिन कर लंबित शिकायतों की समीक्षा करें और उनका समय से निस्तारण कराएं। अपर जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि अंतिम समय में शिकायतों का निस्तारण करने या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।