मोर्चा के संयोजक ने किसानों में बांटा छाता

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय स्थित क्रय केंद्र मण्डी समिति में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने किसानों के बीच छाता वितरित किया। तेज धूप और बढ़ती गर्मी को देखते हुए मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने किसानों को राहत देने के उद्देश्य से छाते वितरित किए। इस दौरान मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र ने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था में किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसान नहीं भाते, इसलिए मोर्चा को किसानों के बीच जाकर छाता बांटना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि फार्मर रजिस्ट्री और खसरा सत्यापन के नाम पर किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जिसके चलते 70 से 80 प्रतिशत किसानों को मजबूरी में अपना गेहूं 20 से 21 रुपये प्रति किलो की दर से बिचैलियों को बेचना पड़ा।read more:https://khabarentertainment.in/thieves-in-asothr-are-emboldened-they-broke-the-lock-searched-the-house-but-when-they-found-nothing-they-slipped-away-raising-questions-about-police-patrolling/ वहीं, क्रय केंद्रों पर लंबी कतारों में लगे किसानों को समय से राहत नहीं मिल रही है। मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सभी किसानों का गेहूं क्रय नहीं किया गया, तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। कार्यक्रम में रामयश मौर्य, दिलीप पटेल, रमेश कुशवाहा, चरणजीत कहार, बेचू बियार, संतोष पटेल, विजय यादव, आकाश चैहान, सत्रुधन बिंद, दिनेश चेरो, अरविंद चैहान, सूरज कनौजिया सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *